फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 तब्लीगी जमातियों के अलावा एक कोरोना संक्रमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खानपुर कस्बे के कुरैशियान मस्जिद से 31 मार्च को पकड़े गए 13 तब्लीगी जमातियों व बिधूना के चिरकुआ निवासी कोरोना पॉजिटिव के खिलाफ पुलिस ने सूचना न देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के 13 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली व कोरोना संक्रमित के खिलाफ एरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी जमाती हॉटस्पॉट दयालपुर मोहल्ले में 14 दिन के लिए क्वारंटीन है। कोरोना संक्रमित चिरकुआ निवासी तिर्वा कन्नौज अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि 13 सदस्यीय तब्लीगी जमात के खिलाफ चौकी इंचार्ज देवकली एसआई जितेंद्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उधर एरवाकटरा पुलिस ने इंदौर में चना नमकीन बेचने वाले बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव निवासी कोरोना संक्रमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें