फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीनों को भेजा गया घर, भोजन के बाद दिया गया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। शेल्टर होम में क्वारंटीन की अवधि पूरा करने वाले 67 लोगों को उनके घर भेजा गया। इस दौरान उन्हें भोजन कराने के बाद राशन आदि देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील क्षेत्र में बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत क्षेत्र मेें आठ तथा अटसू नगर पंचायत क्षेत्र में तीन जगह शेल्टर होम बनाए गए हैं। यहां बाहर से आने वाले क्षेत्रीय लोगों सहित अन्य राज्यों व जिलों के लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
एसडीएम रमेश यादव के निर्देशन में बनाई गयी कम्यूनिटी किचन में नाश्ते और भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं चौदह दिनों की निश्चित अवधि के पूर्ण कर चुके क्वांरटीनों को डीएम के आदेश के बाद उनके घर भेजे जाने की व्यवस्था भी तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही है। गुरुवार को शेल्टर होम से निर्धारित अवधि पूरी कर चुके 67 क्वारंटीनों को लंच पैकेट व राशन देकर उनके घर भेज दिया गया। एसडीएम रमेश यादव व तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि गैर जिलों के 30 क्वारंटीन तथा तहसील क्षेत्र के 36 क्वारंटीनों को निर्धारित समय पूरा होने के बाद डॉक्टरी जांच के बाद, लंच पैकेट और पर्याप्त राशन देकर उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें