फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर पहुंचे भाई को नहीं घुसने दिया गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोरोना से बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता दिखने लगी है। रविवार को गांव चितकापुर में अपनी बहन से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने वापस कर दिया। कहा कि पहले जांच कराकर आओ तब गांव में आना।
विज्ञापन

हालेपुर गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर रखा है। आसपास के तीन किमी के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों का परीक्षण कर रही हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित होने के बाद आसपास गांव के लोग जागरूक हो गए हैं। वह अपने गांव और घर की सुरक्षा खुद करने को तैयार हैं।
रविवार को कुछ युवक अजीतमल कस्बे में घूमते दिखे। इस पर ग्रामीण एक युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उस युवक ने अपना आधार कार्ड दिखाते हुए अपना नाम अरविंद निवासी फतेहपुर बताया। उसने बताया कि वह इटावा जिले के मानिकपुर मोड़ पर एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। काम बंद होने से वह रविवार को सुबह अपनी बहन सुमित्रा पत्नी दीनदयाल निवासी गांव चितकापुर अजीतमल औरैया से मिलने आया है। गांव में ग्रामीणों ने पूछताछ कर उसे गांव से यह कहकर निकाल दिया कि पहले टेस्ट करवाकर आओ तब गांव में घुसने दिया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया युवक की स्क्रीनिंग की गई है, वह नार्मल है। उसे घर पर ही होम क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें