फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में भेजी गई 37 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले दो दिनों में स्वास्थ्य अधिकारियों ने 37 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। इनमें सात सफाई कर्मी, दिबियापुर से चार नए, हालेपुर के छह नए संपर्की सैंपल शामिल हैं। नोडल अधिकारी डॉ. घशिशिर पुरी ने बताया कि प्रशासन को इनकी रिपोर्ट का इतंजार है। अधिकारियों ने बताया कि हर संभावित व्यक्ति के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। गनीमत है कि ज्यादातर रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं। उम्मीद जताई कि सोमवार सुबह तक सैंपलों की रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. शिशिर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 383 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें 25 अप्रैल को भेजे गए पांच और 26 अप्रैल को भेजे गए 32 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमित रोगी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें