अजीतमल (औरैया)। शुक्रवार देर शाम बिलावा गांव में गुजरात से आए छह मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग कर कस्बे के शारदा गेस्ट हाउस में बनाए गए शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया है।
इसी तरह हुकुमपुर डेरा में मप्र. के भिंड से आए छह मजदूरों को होम क्वारंटीन किया गया। शनिवार को करनाल से आए गांव ब्योरा नवलपुर में एक तथा गोपालपुर अड्डा में चार मजदूरों स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया। पंजाब से आए कस्बे के मोहल्ला आजादनगर गढ़ा में दो मजदूरों होम क्वारंटीन कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया गांव में आशा और एएनएम के माध्यम से आने वाले मजदूरो को चिह्नित कर जानकारी की जा रही है।