फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर रहेंगे सील, लॉकडॉउन का कराया जाए पालन: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। केंद्र सरकार के लॉकडाउन के दौरान सशर्त बाजार खोले जाने के आदेश का लाभ फिलहाल जिले को नहीं मिलेगा। इस आधेश का पालन प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद ही किया जाएगा। उक्त बात मंडलायुक्त डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े ने कही। कोरोना नियंत्रण को शासन की ओर से औरैया के नोडल अधिकारी बनने के बाद मंडलायुक्त डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े और आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने शनिवार को सुबह देवकली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में कहा कि लॉकडाउन के दौरान सशर्त बाजार बाजार खोले जाने का केंद्र का आदेश प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के बाद ही लागू किया जाएगा। स्थिति स्पष्ट होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। बैठक के दौरान उन्होंने लॉकडाउन के पालन तथा हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को पूरा करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारी अब एक सप्ताह तक जिले में ही रहकर हॉटस्पॉट व लॉकडाउन की स्थितियों पर नजर रखेंगे।
शनिवार को सुबह लगभग सात बजे गेस्ट हाउस पहुंचे मंडलायुक्त ने जिले के अधिकारियों से हॉटस्पॉट क्षेत्रों मोहल्ला दयालपुर, कस्बा खानपुर, तहसील वाली मस्जिद, दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर व गांव हालेपुर की समीक्षा की। साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोगों को खान-पान आदि की भी जानकारी ली। कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को पूरा किया जाए। नोडल अधिकारियों ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह घरों से न निकलें और शासन-प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन कर उनका सहयोग करें।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया सशर्त बाजार खोले जाने के आदेश का पालन प्रदेश सरकार के निर्णय पर निर्भर है। मंडलायुक्त ने कहा कि शुक्रवार की देर रात आए आदेश में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान बंद रहने वाली अधिकांश दुकानों को सशर्त खोला जा सकता है लेकिन इस आदेश पर प्रदेश सरकार का निर्णय अंतिम होगा। इसके लिए अभी दो-तीन दिन लोगों को इंतजार करना होगा। जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से जो गाइड लाइन जारी की जाएगी। उसी अनुसार बाजार खुलने की स्थिति तय की जाएगी।
बता दें कि इस दौरान सुबह 7 से 10 बजे के बीच खुलने वाली जरूरी सामान की दुकानें पूर्ववत खुलती रहेंगी। यहां डीएम अभिषेक सिंह, एसपी सुनीति, सीडीओ ब्रज किशोर पाठक, सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, एडीएम रेखा एस चौहान, एडीएम एमपी सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित, एसडीएम सदर विजेता आदि रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें