दिबियापुर (औरैया)। शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने दिबियापुर के दो क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण न मिलने पर 43 लोगों को घर जाने की स्वीकृति दी गई। अब दिबियापुर के दो क्वारंटीन सेंटरों पर कुल 75 लोग क्वारंटीन हैं।
शुक्रवार को दिबियापुर पहुंचे डीएम और एसपी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व पीबीआरपी स्कूलों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। सीएचसी दिबियापुर अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि डीएम एवं एसपीने दोनों सेंटरों का निरीक्षण करने के बाद यहां सरस्वती विद्या मंदिर स्थित क्वारंटीन सेंटर में सामान्य मिले 43 लोगों को घर जाने की अनुमति दी गई है।
बताया कि सभी 43 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उनमें कोरोना वायरस से जुड़े कोई लक्षण नहीं पाए गए। बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर में 19 लोग क्वारंटीन हैं। जबकि पीबीआरपी स्कूल में 56 लोग क्वारंटीन हैं।