फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालेपुर गांव के 41 सैंपलों की जांच रिपोर्ट रही निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गांव हालेपुर में हुई जांचों में अब तक पांच सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 41 की निगेटिव रही है। अभी हालेपुर गांव की एक सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि हालेपुर निवासी युवक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद गांव में उसके परिवार, संपर्की, रिश्तेदारों के सैंपल लिए गए थे। गांव से पॉजिटिव युवक समेत 47 लोगों के सैंपल लिए गए थे। अिभी तक पांच लोगों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव रही है, जबकि 41 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी इसी गांव के एक व्यक्ति की सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को 59 लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजा गया था, जिसमें तीन मामले पॉजिटिव मिले। इसी रिपोर्ट में एक सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इधर दिबियापुर से सात लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जिसमें दो रिपोर्ट पॉजिटिव रहीं हैं, जबकि पांच निगेटिव रहीं हैं। डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि 16 मार्च से अब तक कुल 307 सैंपलों की जांच के लिए सैफई व लखनऊ भेजा गया। जिसमें अभी तक 289 रिपोर्ट निगेटिव रहीं हैं। जबकि कुल 13 सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इसके साथ ही पांच जांचों को दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। 17 अप्रैल को भेजी गई 59 जांचों में एक समेत दो सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को 19 सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को सुबह तक आने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें