फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से भूखा था परिवार, यूपी पुलिस को ट्वीट किया तो पहुंची मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। तीन दिन से पूरा परिवार भूखा था। एक युवक ने भूख से तड़प रहे परिवार का वीडियो बनाकर यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। जिसके बाद पुलिस में गरीब परिवार को राशन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपुर निवासी टिंकू पुत्र इस्माइल खान दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। कोरोना वायरस के चलते पूरा यूपी लॉकडाउन हो गया जिसके बाद से उसके पास खाने के लिए अनाज खत्म हो गया और पूरा परिवार भूख से तड़पने लगा।
इस पर पड़ोस के मोहम्मद अल्ताफ हुसैन ने इस भूखे परिवार का वीडियो बनाकर ट्वीटर पर यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। जिसके बाद सूचना पर अछल्दा पुलिस के साथ एसओ राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। तीन दिनों से भूख से बिलख रहे परिवार को आटा, दाल, चावल समेत समान उपलब्ध कराया। तब जाकर परिवार के लोगो की भूख मिटी एसओ राजेश कुमार में बताया कि भोजन को लेकर कोई भी समस्या हो वह अछल्दा पुलिस को अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें