फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को 54 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीसरी लहर में एक दिन में संक्रमित मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जनवरी के 18 दिनों में 351 संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ी है लेकिन राहत की बात यह है कि मंगलवार को 38 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इस समय 244 सक्रिय मरीज हैं। छह मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और अन्य होम आईसोलेट हैं।
सबसे ज्यादा संक्रमित कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। जिस तरह से लोग लापरवाही बरत रहे हैं उससे आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने की आशंका है। सीएमओ ने लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन

तीन से चार दिन में ठीक हो रही मरीज
सीएमओ ने कहा कि राहत इस बात की है कि संक्रमित मरीजों की हालत गंभीर नहीं हो रही है। होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो रहे हैं। किसी भी मरीज में ओमिक्रॉन के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें