फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 कोरोना संक्रमित हुए ठीक, 13 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
31एयूआरपी09 - भगत सिंह चौराहे पर कोरोना जांच के सैंपल लिए गए। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कोरोना : 16 हुए ठीक, 13 नए संक्रमित
विज्ञापन

- अब तक 2794 मरीज हो चुके पॉजिटिव, अब एक्टिव केस 152
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में 16 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 13 नए केस मिले हैं। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि लोगों के जागरूक होने का नतीजा है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 16 लोग ठीक हुए हैं। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2794 हो गई है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 2606 है। कहा कि 1776 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। शनिवार को 1009 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 152 बची है, जबकि 30 अक्तूबर की रात दो संक्रमित मरीजों की मौत होने से कुल मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। ठीक होने वालों में 12 मरीज पिछले 10 दिनों से होम आइसोलेशन में थे। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें