फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी, दरोगा व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। चोरी के आरोप में थाने में बंद युवक के एटीएम कार्ड से 22 हजार रुपये निकालने के मामले में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक व एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया। आरोपी की पत्नी ने एसपी से रुपये निकालने की शिकायत की थी। सीओ को सौंपी गई जांच की रिपोर्ट में दोषी मिलने पर एसपी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को चोरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। चोरों के पास मौजूद सामान को पुलिस ने अपनी कस्टडी में जमा करा लिया था। पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने के लिए पैसों की मांग की गई। थाने में जमा आरोपी के एटीएम कार्ड से 22 हजार रुपये निकाले जाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी सुनीति ने मामले को संज्ञान में लेकर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव को जांच सौंपी थी। युवक सुशील की पत्नी विनीता निवासी रेहड़ा ने एसपी सुनीति से इसकी शिकायत की थी। बताया कि पुलिस उनके पति को पकड़कर थाने ले गई और छोड़ने के एवज में मोटी रकम की मांग की। थाने में जमा पर्स में पड़े एटीएम कार्ड से किसी ने 22 हजार रुपये भी निकाल लिए।
सीओ ने गुरुवार को सहायल थाने पहुंचकर मामले की जांच कर एसपी सुनीति को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने शनिवार को दोषी थाना प्रभारी रामचंद्र गौतम, उपनिरीक्षक पंकज तोमर व एक सिपाही सनोज कुमार को निलंबित कर दिया। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पकड़े गए सुशील के परिजनों का आरोप है कि सारा सामान पुलिस की कस्टडी में था। पुलिस ने सुशील के दोस्त से रुपये निकलवाए। सवाल है कि जब युवक के परिजन वहां मौजूद थे तो उसका सामान परिजनों को क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें