फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पारा चढ़ने से ऐंठ रही मक्के की पत्ती, किसान चिंतित

Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
रुरुगंज क्षेत्र में खड़ी मक्का की फसल। - फोटो : रुरुगंज क्षेत्र में खड़ी मक्का की फसल।
विज्ञापन
औरैया। तापमान बढ़ने के साथ-साथ फसलों पर भी इसका असर होने लगा है। इन दिनों उड़द, मूंग व मक्का की फसल खड़ी है।
विज्ञापन

बढ़े हुए तापमान से मक्के की फसल की पत्तियां ऐंठ रही हैं। जबकि किसान सप्ताह में दो बार फसल की सिंचाई कर चुके हैं। फिर भी मक्का की फसल मौसम की मार की चपेट में आ रही है।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गेहूं की कटाई इस दौरान होती दिखी। वहीं सुबह शाम किसान मक्का की फसल में सिंचाई करते दिखे। रुरुगंज निवासी किसान राजेश सिंह, मुकेश सविता, अनुपम सिंह, दुर्गेश कुमार ने बताया कि मक्के की फसल में चटक धूप व लू का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मक्के की पत्ती ऐंठ रही हैं। दो बार सिंचाई के बाद भी फसलों में नमी खत्म हो रही है। फसल में पीलापन भी बढ़ रहा है। ऐसे में भुट्टा देर से आने की उम्मीद है। चटक धूप व लू का सिलसिला लगातार जारी रहा तो उत्पादन भी गिर सकता है।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार जनपद में 700 हेक्टेयर के करीब मक्के की फसल गर्मी में बोई गई है। नहर बंबों से सटे खेतों में फसल ठीक है। लेकिन ऊंचाई वाले खेतों में तपन पत्ते में ऐंठन ला रही है। रात में किसान सिंचाई करें। दोपहर में सिंचाई करने से बचें।
विज्ञापन


शाम छह बजे के बाद निकले लोग
औरैया। मंगलवार सुबह चटक धूप निकली रही। पारा भी बढ़ता चला गया। दोपहर 11 बजे लू की दस्तक हुई। चटक धूप व लू के बीच सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। जरूरत पर ही लोग बाहर निकले। दोपहर भर शहर के लेडीज मार्केट से लेकर सराफा बाजार में सन्नाटा रहा। शाम छह बजे के बाद बाजार में रौनक आई। धूप जाने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें