शनिवार को इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में शाम की पाली में एक नकलची पकड़ा गया। वहीं पहली पारी में चित्रकला की परीक्षा 5418 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षा शनिवार को शांति पूर्ण तरह से हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में 27484 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। 22066 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 5418 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा हुई।
संकलन केंद्र बिधूना में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए 4602 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3655 छात्रों ने परीक्षा दी। सख्ती के चलते 947 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। वहीं डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने दिबियापुर स्थित परीक्षा केंद्र इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छापेमारी की। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा नियमों के तहत पकड़े गए छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई।