फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विवादित एक्सईएन ने वायरल की डीएम आवास के निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल की कथित फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अभिषेक यादव की ओर से डीएम आवास के अंदर निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल की कथित फोटो को वायरल की जा रही है। सरकारी विभागों में बातचीत के दौरान भी इसका जिक्र हो रहा है।
विज्ञापन


एक्सईएन अभिषेक यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व निलंबन की संस्तुति के बाद यह मामला गर्म हुआ। कार्यों में लापरवाही को लेकर शासन को भेजी गई रिपोर्ट को एक्सईएन मानने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद शासन को भेजे गए पत्र में एक्सईएन ने खुद को जहां निर्दोष बताया। वहीं डीएम नेहा प्रकाश पर निशाना साधा। उन्होंने डीएम पर एक्सईएन आरोप लगाया कि उन्होंने डीएम आवास के निर्माण तय धनराशि से ज्यादा खर्च किया। यही नहीं स्वीमिंग पूल के लिए भी दबाव बनाया गया। मना करने पर शासन को रिपोर्ट भेज दी।

हालांकि पूरे मामले में डीएम की ओर से आरोपों को निराधार बताया गया है। एक्सईएन स्वीमिंग पूल एक फोटो भी वायरल की है। फोटो में जियो टैगिंग भी नजर आ रही है। इसे देखकर लग रहा है कि स्वीमिंग पूल का आधा काम हो चुका है। सिर्फ टाइल्स लगना बाकी है। वहीं सूत्रों की माने तो यह फोटो पीडब्ल्यूडी कार्यालय की छत से खींची गई है। हालांकि डीएम नेहा प्रकाश ने मामले को बेबुनियाद व झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें