फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करंट से संविदा कर्मी की मौत, परिजनों ने नहीं उठने दिया शव

Mon, 18 Aug 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फॉल्ट सही करने के दौरान लाइन में करंट आने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने दोषी पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देर रात तक परिजन ने शव नहीं उठने दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी व बिजली विभाग के अधिकारी समझाने का प्रयास करते रहे। गांव किशनपुर गांव निवासी प्रदीप (31) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन था।
रविवार को पास के ही गांव अमौआहार में तीन बजे फॉल्ट की सूचना पर वह पहुंचा था। यहां शटडाउन लेकर वह फॉल्ट सही कर रहा था। तभी अचानक करंट आने से वह चपेट में आ गया। प्रदीप झुलसकर खंभे से नीचे खेत में जा गिरा। उपकेंद्र के साथी उसे तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। वहां खेत में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

उसकी मौत की सूचना पर परिजन व ग्रामीणों घटनास्थल पर पहुंचे। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी पर दिबियापुर, सहायल, सहार थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिजन व भीड़ ने दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग करने लगे। रात आठ बजे तक तक शव को नहीं उठने दिया।
मौके पर बिजली विभाग के एक्सईएन देवेश सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी समेत अधिकारी समझाने का प्रयास करते रहे। एक्सईएन देवेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि परिजन को समझाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें