फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों की विवेचनाओं में बरतें विशेष सतर्कता

Fri, 17 Jul 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर में पुलिस उपाधीक्षक औरैया रमेश कुमार भारतीय ने अर्दली रूम में दरोगाओं और सिपाहियों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों की विवेचनाओं में विशेष सतर्कता बरती जाए। गायब युवतियों को जल्द से जल्द खोजा जाए।
विज्ञापन



 
दिबियापुर थाने में आयोजित अर्दली रूम में सीओ रमेश भारतीय ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति के बारे में पूछताछ की। निर्देश दिए कि ईद के मद्देनजर सतर्कता बरतें। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर पूरी तरह से चाक चौबंद रहें।
विज्ञापन



इस दौरान थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर, पान सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सचान, विनीत उपाध्याय, शिवकुमार, नरेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें