फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएम पावर प्लांट परिसर में साइड आफिस का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। सात साल से लंबित जिले की परियोजना यूएम पावर प्लांट में अब कुछ काम शुरू होता दिखा है। प्लांट परिसर में साइड आफिस और चहारदीवारी के निर्माण को हरी झंडी पर काम शुरू हो गया है। निर्माण सामग्री और कर्मचारी निर्माण में जुटे हैं। इधर, काम शुरू होता देख इस परियोजना से प्रभावित किसानों ने मंदिर परिसर में बैठक कर चार गुना मुआवजा की मांग करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

बता दें कि सितंबर माह में यूएम पावर प्लांट में चहारदीवारी निर्माण का भूमि पूजन किया गया था। वहां कुछ निर्माण सामग्री साइट पर डाली गई है। अब पांच किमी एरिया में फैले भू भाग के बीचोबीच ढिकियापुर माइनर के किनारे प्लांट के साइड आफिस और बड़े गोदाम का निर्माण सीमेंट, गिट्टी, सरिया से तैयार खंभा और पटियों के सहारे किया जा रहा है। इसके लिए 12 मजदूर और मिस्त्री रात दिन काम रहे हैं। इससे आसपास के लोगों में परियोजना शुरू होने की आस है। एक दर्जन गार्ड और प्लांट कर्मचारी काम की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही चहारदीवारी का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इधर परियोजना से प्रभावित मुआवजा भुगतान से नाराज किसानों ने ढिकियापुर गांव के मंदिर पर बैठक कर चार गुना मुआवजे की मांग करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें