फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा नामांकन, तैयारियां पूरीं

Fri, 03 Nov 2017 11:29 PM IST
auraiya
विज्ञापन
नामांकन की तैयारी को लेकर तहसील परिसर में लगी बैरीकेडिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर चार नवंबर से जिले की तीन तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। तीन तहसील में शनिवार से एक नगर पालिका एवं छह नगर पंचायत के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। शुक्रवार को सदर तहसील में एडीएम, एसडीएम एवं तहसीलदार ने व्यवस्थाएं परखी।
विज्ञापन



आज से जिले की औरैया, अजीतमल एवं बिधूना तहसील में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। औरैया तहसील में औरैया, फफूंद एवं दिबियापुर के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। वहीं अजीतमल में अजीतमल-बाबरपुर एवं अटसू नगर पंचायत के प्रत्याशी, बिधूना तहसील में बिधूना एवं अछल्दा के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। शनिवार को सदर तहसील परिसर में एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम अमित राठौर एवं तहसीलदार से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।


नगर पालिका अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच सौ रुपये एवं सभासद प्रत्याशी के लिए ढाई रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिले की तीनों तहसीलों के बाहर शुल्क सूची चस्पा कर दी गई है। तहसील परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से सीओ एवं थानेदार के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। इसके अलावा एसपी संजीव त्यागी व एएसपी आरके सक्सेना निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें