फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, युवाओं ने शुरू की तैयारी

Wed, 04 Feb 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4रामजी। - फोटो : पुलिस गिरफ्त में बेटे मयंक की हत्या का आरोपी पिता राजेश। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
औरैया। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होते ही जिले भर के युवाओं में नई ऊर्जा भर गई है।
विज्ञापन

आठ, नौ और 10 जून को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। महीनों से इंतजार कर रहे युवाओं के चेहरे पर अब उम्मीद की चमक दिखाई दे रही है।

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस व समकक्ष 32679 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएसी, सिपाही विशेष सुरक्षा बल, सिपाही घुड़सवार पुलिस, जेल वार्डर पुरुष व जेल वार्डेन महिला पद पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सुबह जैसे ही तिथि घोषित होने की जानकारी मिली। शहर के पार्कों, स्टेडियमों, इंटर कॉलेजों के मैदानों और सड़कों पर दौड़ते युवाओं की टोलियां नजर आने लगीं। कोई लंबी दूरी की दौड़ लगा रहा है तो कोई स्टार्ट प्रैक्टिस, पुशअप, सिटअप और जंपिंग की तैयारी में जुटा है।
फिजिकल टेस्ट को ध्यान में रखते हुए फिटनेस ट्रेनिंग भी जोरों पर है। इधर, शहर के कोचिंग सेंटरों में भी रौनक लौट आई है। मॉक टेस्ट, रिवीजन क्लास और फिजिकल गाइडेंस सेशन शुरू हो गए हैं।
प्रशिक्षकों के अनुसार अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट और शारीरिक सहनशक्ति पर बराबर ध्यान देना होगा। कंचौसी, अछल्दा, बिधूना, सहार, अजीतमल और आसपास के गांवों में युवाओं के समूह सुबह-शाम दौड़ और व्यायाम करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा का इंतजार था
लंबे समय से परीक्षा का इंतजार था। तैयारी लगातार कर रहा था, पर अब इसकी रफ्तार बढ़ाने का समय आ गया है। पूरा भरोसा है कि इस बार चयनित हो जाएंगे।
- रामजी
तैयारी शुरू कर दी
सुबह अखबार के माध्यम से परीक्षा की तिथि घोषित होने की जानकारी मिली। तुरंत तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में अधिक समय नहीं है। फिजिकल की प्रैक्टिस भी आज से ही शुरू कर दी है।
- उत्कर्ष गुप्ता

फोटो-4रामजी।- फोटो : पुलिस गिरफ्त में बेटे मयंक की हत्या का आरोपी पिता राजेश। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें