फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत फंसाया गया: शिव प्रसाद

Sat, 26 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला थाना के हरदू गांव में एक सप्ताह पहले हुए गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक शिव प्रसाद ने अपने भाई को साजिश के तहत फंसाए जाने की बात कही है। उन्होंने सपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें सरकार के खिलाफ आंदोलन क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन



 
ज्ञानस्थली स्कूल में वार्ता के दौरान पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने कहा कि 19 दिसंबर 2015 को उनके भाई चंद्रप्रकाश पर गोली मारने का आरोप लगाया गया था, जो गलत है। कहा कि उनके छोटे भाई चंद्रप्रकाश यादव को राजनैतिक साजिश के चलते फंसाया है। वहीं बिना जांच के पुलिस ने उनके भाई चंद्रप्रकाश को रात में सोते समय उठाया और जेल भेज दिया।

 
उन्होंने कहा कि विपक्षीगण करन सिंह से झगड़े का कोई कारण नहीं बनता, क्योंकि प्रधानी के चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्धी वह नहीं थे। उनके भाई चंद्रप्रकाश की गिरफ्तारी सपा सरकार की ओर से उनका उत्पीड़न है। शासन स्तर से अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी स्तर के उत्पीड़न से वह दबने वाले नहीं है। इसके लिए चाहे उन्हें आंदोलन क्यों न करना पड़े। कहा कि उनके भाई की तो पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली, लेकिन अभी तक विपक्षीगणों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें