क्रिसमस पर स्कूलों में कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। शनिवार को स्कूल खुलते ही क्रिसमस डे की धूम रही। कहीं पर सेंटा क्लाज बन टीचरों ने बच्चों को गिफ्ट दिए तो कहीं क्रिसमस ट्री पर लगे गिफ्ट पाकर बच्चे खुशी से उछल पड़े।
किडीज ज्ञानस्थली में शनिवार को क्रिसमस-डे के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने खुशियां मनाई। बच्चों ने केक काट कर एक दूसरे को खिलाया। वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को गिफ्ट के रूप में टाफी, बैलून आदि गिफ्ट दिए।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या फाकेहा मजहर ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में विद्यालय में आकर्षक क्रिसमस ट्री सजाया गया। इसका बच्चों ने लुफ्त उठाया। इस मौके पर अनीता, रीना, शीतल, आरती, अरविंद आदि टीचर मौजूद रहे।