फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली

Sat, 14 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26-पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत, पदाधिकारी
विज्ञापन
औरैया। कांग्रेस के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से तहसील तिराहा, सदर बाजार, हलवाई खाना, संकटमोचन, संजय गेट से सुभाष चौक पहुंची। यहां नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसका समापन किया गया।
पदयात्रा समापन पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा में परिवर्तन से सीधा किसानों, मजदूरों व गरीब परिवारों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रभारी विकास सोनकर, जिला समन्वयक रामानंद चौबे, अमजद हसन, बृजकिशोर पांडेय, दिलीप तिवारी, प्रवीण गुप्त, शिवनाथ सिंह सेंगर, गिरीश सिकरवार, महेंद्र सिंह धाकड़, व संजीव कश्यप ने भाग लिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें