फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और पुलिस में संघर्ष, पथराव में चार पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
Conflict between women and police, four police personnel injured in stone pelting - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। बर्रु गांव में जारी नाली विवाद पर मंगलवार सुबह निर्माणाधीन नाली के बगल में खंड़जा बिछवाने पहुंचे प्रशासनिक अमले पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। पथराव में महिला सिपाही, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक महिला भी घायल हो गई। एसडीएम बिधूना ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। अफसरों ने स्थिति बिगड़ते देख कई थानों से महिला पुलिस को बुला लिया। सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक बवाल जारी रहा। अफसर बिधूना में समाधान दिवस में मौजूद रहे। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

विवाद सुबह लगभग नौ बजे शुरू हुआ, जब एसडीएम बिधूना रमापति, सीओ सिटी श्योदान सिंह प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ बर्रु में निर्माणाधीन नाली के बगल में खड़ंजा बिछवाने पहुंचे। जैसे ही मजदूरों ने काम शुरू किया महिलाओं का एक जत्था वहीं धरने पर बैठ गया। पुलिस ने महिलाओं को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से सहायल थाने के दरोगा वीरपाल सिंह, महिला सिपाही प्रतीक्षा, सिपाही विवेक व प्रतीक सिंह घायल हो गए। इसके अलावा पत्रकार अभिषेक तिवारी और गांव की महिला छुन्नी भी घायल हो गए। एसडीएम बिधूना रमापति ने एक घर में छिपकर खुद को बचाया। आक्र ोशित महिलाएं एसडीएम बिधूना को सामने लाने की बात कह रही थीं। बाद में अफसरों के फोन पर कई थानों से महिला पुलिस भेजी गई। महिला पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं से मोर्चा लेते हुए स्थिति को काबू किया। बवाल सुबह नौ बजे से दोपहर लगभग ढाई बजे तक जारी रहा। एसडीएम और सीओ ने इस घटना की जानकारी डीएम अभिषेक सिंह और एसपी सुनीति को दी। दोनों अधिकारी समाधान दिवस पर बिधूना में व्यस्त थे। उन्होंने जल्द ही बर्रु गांव पहुंचने की बात कही लेकिन दोनों अफसर साढ़े तीन बजे तक बर्रु गांव नहीं पहुंच पाए। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। उधर, प्रशासन का दावा है कि महिलाओं को समझाबुझाकर शांत कर दिया गया है। गांव में स्थिति अब सामान्य है।
एसडीएम बिधूना रमापति ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में सड़क से 20 मीटर किनारे नाली का निर्माण कराया गया था, उसी नाली के बगल से खड़ंजा और आरसीसी का निर्माण कराने के लिए वह मंगलवार को पुुलिस फोर्स के साथ आए थे, यहां महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया और पथराव किया। वह पत्थर बाजी से बचने के लिए गांव के दूसरे हिस्से में आ गए। कहा कि समझ में नहीं आता कि आखिर सड़क के किनारे नाली निर्माण से महिलाओं को विरोध क्यों हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी श्योदान सिंह ने बताया कि रविवार को गांव में नाली का निर्माण कराया गया था, इसी नाली के किनारे खड़ंजा निर्माण के लिए गए थे, वहां महिलाएं आक्रोशित हो गई, और धरने पर बैठ गई, जिस पर उनको हटाया गया, इस दौरान यह घटना हो गई, गांव में स्थिति अब शांत है, महिलाओं को बात करने के लिए बुलाया गया है, मामला सुलझा लिया जाएगा।

Conflict between women and police, four police personnel injured in stone pelting- फोटो : AURAIYA

Conflict between women and police, four police personnel injured in stone pelting- फोटो : AURAIYA

Conflict between women and police, four police personnel injured in stone pelting- फोटो : AURAIYA

Conflict between women and police, four police personnel injured in stone pelting- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें