फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौध लगाओ, धरा बचाओ

Wed, 08 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वन विभाग के बैनर तले निकली भोगनीपुर प्रखंड नहर किनारे वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने पौधकर करते हुए सभी पौध रोपित कर शहर में हरित क्रांति की पुनरावृत्ति किए जाने की अपील की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पृथ्वी को उसके गहने से संजाने-संवारने के लिए शहर के हर नागरिक को पांच पौध लगाने की अपील की।


आज के पौध रोपण अभियान का हिस्सा बने भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था के लाल बहादुर शास्त्री ओपन रोवर  क्रू एवं रानी लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम ने स्काउट के जिला संगठन आयुक्त  शिव प्रताप सिंह की अगुवाई में पौध रोपित किए।


अभियान में  क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुन्ना लाल, वन दरोगा लक्ष्मीकांत दुबे, मनीष  राठौर, प्रदीप कुमार, ईश्वर दयाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता, रोवर्स  रेंजर्स के स्वतंत्र कुमार, आलोक कुमार, विपेंद्र शाही, अनुभव कुमार,  सुखसागर, ललित शर्मा, भानु प्रिया, आरती पाल, ज्योति भारती, सुनीता  प्रजापति आदि ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें