फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी हुई काउंसलिंग, विद्यालय आवंटन आज

Mon, 03 Sep 2018 11:26 PM IST
पूरी हुई काउंसलिंग, विद्यालय आवंटन आज
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी हो गई। सोमवार को एक सैकड़ा शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। मंगलवार को इन शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। शिक्षकों ने विद्यालय चयन को लेकर जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। जिसमें दिव्यांग और महिला शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय चुनने का मौका मिलेगा। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से विद्यालय आवंटन किया जाएगा। बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय में पहले दिन 110, दूसरे दिन 108 तथा सोमवार को एक सैकड़ा शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी हुई। चयनित शिक्षकों को मंगलवार को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। शासनादेश के मुताबिक दिव्यांग तथा महिला शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। जबकि पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से विद्यालय आवंटित होंगे। मनचाहा विद्यालय पाने के लिए शिक्षक विभाग के लिपिकों और नेताओं के चक्कर लगाने लगे है।
 
जिले को 90 शिक्षक और मिले  
औरैया। शासन से जिले को 90 नए शिक्षक मिल गए  हैं। जिसमें 50 फीसदी शिक्षकों ने अपनी काउंसिलिंग भी करा ली। जिले में अब शिक्षकों की संख्या बढ़कर 418 हो गई है। बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 90 नए शिक्षकों की सूची भी प्राप्त हो गई है। जिसमें 50 फीसदी शिक्षकों ने अपनी काउंसिलिंग करा ली है। शेष की काउंसलिंग मंगलवार को होगी। जिन 318 शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। मंगलवार को उन शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन कर दिया  जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें