फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बरसात से पहले पूरी करें सड़क, 20 ठेकेदारों को नोटिस जारी

Wed, 04 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की ओर से बन रही सड़क। - फोटो : पीडब्ल्यूडी की ओर से बन रही सड़क।
विज्ञापन
औरैया। पिछले छह महीने से सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले 20 ठेकेदारों को पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी किया है। उन्हें हर हाल में बरसात से पहले सभी अधूरे काम पूरे करने को कहा है।
विज्ञापन

लापरवाही करने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इससे ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति है। बरसात से पहले 365 स्थानों पर सड़कों की मरम्मत होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। दरअसल जिले के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों की मरम्मत, पैचिंग और नवीनीकरण का काम चल रहा है।
पीडब्ल्यूडी की जिले भर में ऐसी छोटी-बड़ी 365 सड़कें हैं, जिन्हें सर्वे करके चिह्नित किया गया था। बीते साल नवंबर माह में ही इनका काम शुरू करने की मंजूरी मिली थी। निर्माण से पहले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनमें से कई सड़कें करीब-करीब बन भी चुकी हैं। इसके बावजूद कई सड़कें ऐसी हैं, जिनका काम अब भी अधूरा है।
विज्ञापन

ऐसे में जबकि इसी महीने बारिश शुरू होने को है तो सड़कों के निर्माण और मरम्मत के काम में मुश्किल आ सकती है। इसीलिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी संबंधित ठेकेदारों को जल्द से जल्द काम पूरा करने को कह रहे हैं। इसके बावजूद कुछ ठेकेदार लापरवाही कर रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी ने ऐसे ही 20 ठेकेदारों की पहचान कर उन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि वह इस महीने में अपनी-अपनी सड़क का काम हर हाल में पूरा कर लें। निर्धारित समय सीमा में भी काम पूरा नहीं होने पर ऐसे लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


91 करोड़ से हो रहा 609 किमी सड़क का काम
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि जिले में अलग-अलग जगहाें पर 365 सड़कों पर काम चल रहा है। कहीं मरम्मत का काम हो रहा है तो कहीं नवीनीकरण किया जा रहा है।
जिले भर में कुल 609 किलोमीटर सड़क पर काम के लिए शासन से 91 करोड़ 27 लाख रुपये का बजट मिला है। करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी का काम पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदारों को कहा गया है। लापरवाही करने वाले 20 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर इसी महीने काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें