फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: त्योहार पर डायल 112 पर बढ़ी शिकायतें, रिस्पोंस में 30वें स्थान पर औरैया

Mon, 20 Oct 2025 07:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी07- डायल 112 प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह सोलंकी। पुलिस
विज्ञापन
औरैया। त्योहार पर डायल 112 पर आने वाली शिकायतें में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां रोजाना 150 शिकायतें आती थीं। वहीं इन दिनों ये आंकड़ा बढ़कर 250 के पार पहुंच चुका है। 50 से 70 शिकायतों को छोड़कर अधिकांश कॉल में शराब के नशे में की जा रही हैं। जिससे पुलिस को परेशान होना पड़ रहा है। डाॅयल 112 की सूचना पर रिस्पांस टाइम छह मिनट जिले में बना है। जिसके आधार पर प्रदेश में जिला 30वें पायदान पर है।
विज्ञापन

जिले में डायल पुलिस 112 के कुल 34 वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इसमें 10 से अधिक कार व अन्य बाइकें हैं। इनमें दो चार पहिया वाहनों पर महिला पुलिस कर्मी की भी तैनाती है। इसके अलावा डायल 112 पर करीब 150 पुलिस कर्मी तैनात हैं। दीपावली पर डायल 112 पर शिकायतें बढ़ गई है। अधिकांश शिकायतें लोग रात में शराब के नशे में कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंचती है तो पता चलता है। छोटी बात को लेकर लोग 112 डायल कर दे रहे हैं। इधर, डायल 112 का रिस्पांस टाइम छह मिनट पर टिका हुआ है। ऐसे में औसतन पुलिस के वाहन घटनास्थल पर महज छह मिनट में पहुंच रहे हैं। वहीं, एसपी अभिषेक भारती ने भी 112 के पुलिस अधिकारी व कर्मियों को चहलकदमी के निर्देश दिए हैं। जिससे घटना होने पर तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके।
-
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की दोनों लेन पर 24 घंटे दौड़ रही पुलिस
दीपावली पर्व पर बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही हो रही है। पुलिस चौकियों के अभाव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। वहां पर दोनों ही लेन में 24 घंटे पुलिस के दो वाहनों लगातार एक छोर से दूसरे छोर पर फर्राटा भरने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी तरह की जरूरत पर पुलिस तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंच सके।
विज्ञापन

-
त्योहर पर बढ़ीं शिकायतें
त्योहार को लेकर शिकायतें बढ़ी है। शिकायत आते ही नजदीकी वाहन मौके पर पहुंच जाता है। डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर जल्द पहुंचने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

- बृजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक डायल पुलिस 112

फोटो-20एयूआरपी07- डायल 112 प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह सोलंकी। पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें