फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर सिंगर की विजेता दीपांशी बहू बनकर पहुंची

विज्ञापन
फोटो 25डीबीआरपी36 लखनऊ में जयमाल के बाद कुलदीप एवं दीपांशी के साथ दिबियापुर के लोग। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। स्टार प्लस के सुपर सिंगर सीजन-10 की विजेता दीपांशी यादव एवं दिबियापुर निवासी नेशनल कराटे प्लेयर रह चुके कुलदीप यादव मंगलवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। दीपांशी दिबियापुर की बहू बनकर बुधवार को दिबियापुर पहुंची। लखनऊ में हुए इस विवाह के दिबियापुर के कई प्रमुख लोग साक्षी बने।
विज्ञापन

दिबियापुर में लोहिया नगर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कराटे के नेशनल प्लेयर रह चुके कुलदीप यादव की शादी कई टीवी शो की विनर रह चुकीं सिंगर दीपांशी यादव के साथ 24 नवंबर की शाम लखनऊ में हुई। शादी में सम्मिलित होने गए दिबियापुर निवासी दवा व्यवसायी सुधीर दुबे के अनुसार कुलदीप और दीपांशी की शादी काफी शानदार रही।
जयमाल के बाद दीपांशी ने गाना भी गाया। सुधीर दुबे के साथ पूर्व सभासद अनिल यादव, संजय चौहान, शिक्षक बुद्धिपाल यादव समेत कई अन्य प्रमुख लोग शादी के साक्षी बने और वर वधू को आशीर्वाद दिया। यहां बता दें कि कई टीवी चैनलों पर लाइव कार्यक्रम में दीपांशी विजेता बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें