फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरियर संवारने में उपयोगी हैं प्रतियोगिताएं

Mon, 19 Oct 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान की दैनिक जीवन में उपयोगिता विषय पर श्रीराम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क रखे। महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक मुकेश कुमार भारतीय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों में तर्कक्षमता का विकास करती हैं। यह विकास उनके कैरियर के लिए बहुत उपयोगी है। प्रत्येक छात्र-छात्रा को खेलकूद व बौद्घिक प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। जिससे उनका संपूर्ण विकास हो सके।

प्रतियोगिता में सृष्टि पोरवाल, प्रेरणा दुबे, दीपक कुमार, मो. फरमान, पूनम पाल, पूनम कुशवाहा, आकाश त्रिपाठी, वरूणा गुप्ता, बकार आलम, मुस्तकीम ने अपने विचार रखें। इस दौरान महाविद्यालय के निदेशक सैय्यद सुल्तान अहमद, प्रो. रविशंकर दुबे, प्रो. धीरज पांडेय, अनूप कुमार, अभिषेक पांडेय, संतोष कुमार, रज्जन दुबे, धीरज पांडेय, मिनाक्षी गुप्ता, शिवानी, महावीर सिंह यादव, गिरजाशंकर, अमित कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें