फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: पति बोला...मुझे शराब पीने के लिए पैसे दो, पत्नी ने मना किया तो फांसी लगा ली

Tue, 22 Jun 2021 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में फफूंद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने सोमवार रात नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह युवक के शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फफूंद कस्बा के मोहल्ला लोधीयान निवासी 35 वर्षीय पप्पू प्रजापति पुत्र राम स्वरूप प्रजापति चाट का ठेला लगाकर परिवार चला रहा था। परिजनों के मुताबिक लगभग एक साल से वह नशे का आदी हो गया था और अपनी अधिकतर कमाई नशे की लत को पूरा करने पर ही खर्च कर देता था।

जिससे उसकी आर्थिक स्थित खस्ताहाल हो जाने से परिवार में आएदिन कलह होती रहती थी। सोमवार रात पप्पू घर आया और अपनी पत्नी गुड्डी देवी से रुपये मांगे। पत्नी के पैसे देने से मना करने पर उसने घर में जमकर कलह मचाई और कमरे में चला गया।
विज्ञापन


पत्नी भी बच्चों को लेकर घर के बाहर आंगन में सोने चली गई। रात किसी वक्त पप्पू कमरे में छत के कुंडे में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह पांच बजे जब पत्नी सो कर उठी तो फंदे पर झूलते पति के शव को देख चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष एसके तिवारी ने बताया कि युवक नशे का लती था। परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें