मौरंग लेने जा रहा था डंपर, औरैया से दहेज का सामान लेकर लौट रही थी डीसीएम
बेला। बेला-दिबियापुर मार्ग पर डंपर और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। हादसे में घायल लोगों को सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
संदीप पुत्र घनश्याम निवासी बहराइच, सरफराज और रमेश निवासी मोतीगंज, गोंडा तथा रज्जन लाल और काली चरण निवासी बिलग्राम क्षेत्र सवार थे। बताया गया कि डंपर सवार मौरंग लेने जा रहे थे। वहीं, डीसीएम में आँसू पुत्र सुरेंद्र निवासी गोमतीनगर, लखनऊ औरैया से दहेज का सामान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेला-दिबियापुर मार्ग पर दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर उपनिरीक्षक बिरजानंद और हेड कांस्टेबल रोहित कुमार सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। घायलों को उपचार के लिए सहार सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमे बहादुर सिंह ने बताया है की घायलों को सीएचसी सहार पहुंचाया गया है।