फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंगलवार रात से बढ़ सकती ठंड, तीन डिग्री तक लुढ़केगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। न्यूनतम तापमान में मंगलवार रात तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। साफ है कि रात में ठंड बढ़ सकती है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान स्थिर चल रहा था। दिन में धूप खिली रहने से राहत मिलेगी। मौसम के पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। दिन में धूप रह रही है, पर रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के तापमान में अभी कोई खास फर्क नहीं आएगा। एक डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है, पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा नहीं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, इसमें मंगलवार को तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। इसके असर से रात में ठंड बढ़ सकती है।
इसके बाद सर्द हवाओं की रफ्तार तेज होगी और आगे भी इसमें बढ़त होने के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि मंगलवार रात से ठंड बढ़नी शुरू होगी, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें