फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशो को ठंड से बचाया जाए: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में संचालित अस्थायी गोशालाओं में ठंड से गोवंशो की स्थिति परखने को डीएम ने सौंथरा व न्यामतपुर गोशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। अलाव की जलवाए जाएं। उन्होंने वहां पर मौजूद रजिस्टरों को भी चेक किया। सौंधरा गोशाला में तीन रजिस्टर मौजूद मिले । जिस पर जिलाधिकारी ने बाकी तीन रजिस्टर बनाने के निर्देश बीडीओ को दिए।
विज्ञापन

न्यामतपुर गोशाला में उन्होंने पाया कि गोशाला में 130 गोवंशों मे से 27 गोवंश कमजोर हैं। इस पर उन्होंने पांच क्विंटल चारा उपलब्ध कराने की बात कही व पशु चिकित्साधिकारी केजी सिंह को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर सभी गोवंशो का मेडिकल चेकअप करते रहें। उन्होंने बीडीओ भाग्यनगर को निर्देश दिए कि कोई भी गोवंश भूख से नहीं मरना चाहिए।
सभी गोवंशो को पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने बिधूना नगर पंचायत एवं दिबियापुर नगर पंचायत के द्वारा फफूंद स्टेशन के पास बनाए गए रैन बसेरों को भी देखा। दिबियापुर ईओ को निर्देश दिए कि रैन बसेरा में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें एवं अलाव की व्यवस्था हर समय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें