फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ पुत्रवधू के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली पुलिस ने तमंचे के बल पर महिला के अपहरण के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली में दी तहरीर में महिला के ससुर ने पौने तीन लाख के जेवर व नगदी लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट की तहरीर में फफूंद थाना क्षेत्र के सराय बिहारीदास निवासी पीड़ित अनवर खां (62) पुत्र नवाज खां ने कहा है कि उसके पुत्र साजिद की शादी फरवरी 2019 को इटावा में हुई थी। शादी के बाद 21 अगस्त 2019 को वह अपने पुत्र साजिद, राशिद व पुत्रवधू आफरीन के साथ औरैया जमालशाह मेें जियारत (दर्शन) करने गए थे। वहां उनकी मुलाकात इटावा जिले के छिपैटी निवासी दीपू उर्फ अर्पित पुत्र राजकुमार, अंजू पत्नी राजकुमार, दिलीप पुत्र राजकुमार व राजे बाबू पुत्र मुकेश से हुई।
पुत्र की ससुराल इटावा में होने के नाते उन लोगों से बातचीत होने लगी। इसके बाद वह लोग कार से वापस अपने गांव रवाना हो गए। जैसे ही उनकी कार पढ़ीन पुल पर पहुंची, पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक दी। इसी बीच कार से दीपू व दिलीप उतरे। तभी एक बाइक भी उन्हीं के पीछे वहां पहुंच गई। बाइक पर सवार राजे बाबू ने उतरते ही कार में बैठे उनके पुत्र साजिद पर तमंचा तान दिया। पुत्रवधू आफरीन को कार से खींचकर दूसरी कार में डाल लिया। इसके बाद वह लोग उनकी पुत्रवधू का अपहरण कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित अनवर खां का आरोप है कि उनकी पुत्रवधू आफरीन लगभग पौने तीन लाख रुपये के जेवर पहने हुई थी। उसके पास बैग में 35 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। उसे आशंका है कि आरोपी उनकी पुत्रवधू की हत्या न कर दें। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों लोगों के खिलाफ महिला के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही अपहृत महिला की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें