फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच इंडीकेशन बोर्ड शुरू, यात्रियों को होगी अपना कोच ढूढने

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में कोच प्रदर्शित करने के लिए प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगाए गए कोच इंडीकेशन बोर्ड गुरुवार को शुरू कर दिए गए। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। बिना दौड़ भाग किए ही यात्री अपने कोचों में चढ़ते नजर आए।
विज्ञापन

ए क्लास आदर्श रेलवे स्टेशन फफूंद औरैया जिले का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। यहां पर लंबी दूरी की ट्रेनें रुकतीं हैं। यहां रुकने वाली गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में 23 कोच तक होते हैं। ऐसे में यात्रियों को अपना कोच ढूंढने में कई बार बड़ी मुसीबत उठानी पड़ती थी। कई बार कोच की जानकारी न मिलने के कारण सामान लादकर यात्री प्लेटफार्म के एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ते नजर आते थे। ऐसे में यात्रियों की ट्रेन छूट जाने की समस्या या फिर मजबूरी में दूसरे कोच में चढ़ने जैसी मुसीबतें भी उठानी पड़ती थी। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले महीनों में प्लेटफार्म संख्या 2 पर 25 कोच इंडीकेशन बोर्ड लगाए गए थे। अब प्लेटफार्म संख्या 3 पर भी 25 कोच इंडीकेशन बोर्ड लगाकर इन्हें गुरुवार को शुरू कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार गुरुवार को प्लेटफार्म संख्या 3 पर कोच इंडीकेशन बोर्ड शुरू कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें