फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कार्य से सीओ मुक्त

Sat, 11 Feb 2017 09:59 PM IST
औरैया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सीओ अजीतमल के सीयूजी नंबर से सपा के पक्ष में वोट करने का मैसेज वायरल होने के बाद हाकिमों के तेवर बदल गए हैं। शनिवार को डीएम के. बाला जी ने सीओ को चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया। उन्हाेंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सीओ को जिले से हटाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


सीओ अजीतमल नरेश यादव के सीयूजी नंबर से शुक्रवार को अखिलेश यादव को वोट देने का मैसेज व्हाट्स ऐप ग्रुपों पर वायरल हुआ था। यह मैसेज वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख सीओ सभी ग्रुपों से लेफ्ट हो गए। भाजपा ने इस मैसेज पर कड़ी आपत्ति जताई थी। निर्वाचन आयोग से शिकायत होने पर डीएम के. बाला जी ने जांच बैठा दी थी। उन्होंने एसपी से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर एसपी रामकिशोर ने सीओ से बात कर रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में सीओ नरेश के बयान का हवाला दिया गया। बयान के तहत चालक से मोबाइल पर यह  मैसेज चला गया। उन्हें स्मार्टफोन की तकनीक के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

डीएम ने सीओ के इस पक्ष को नहीं माना है। उन्होंने शनिवार को तत्काल प्रभाव से सीओ को चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया। वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सीओ को जिले से हटाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें