फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई

Wed, 08 Feb 2017 11:22 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असम के डिब्रूगढ़ जिले में तैनात कंचौसी के प्रसादपुर्वा निवासी सैनिक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर पर मंगलवार से घर में कोहराम मचा है। बुधवार को उसका शव गांव पहुंचा तो सभी की आंखे नम हो गई। गांव में राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव प्रसादपुर्वा निवासी योगेश कुमार सेना में हवलदार के पद पर थे। इस समय उनकी तैनाती असम के डिब्रूगढ़ जिले में चीन बार्डर पर थी। सोमवार को उनकी मौत हो गई। सैनिक का परिवार लखनऊ में रहता है। मंगलवार सुबह बेटे शुभम के पास मौत की सूचना आई। लखनऊ से परिवार पैतृक गांव आ गया। जहां सैनिक के माता-पिता रहते हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह सेना की टुकड़ी शव लेकर गांव पहुंची।

सैनिक की पत्नी अंजू और बेटे शुभम का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी होने पर दिबियापुर से प्रत्याशी प्रदीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व मंत्री रामबाबू यादव गांव पहुंचे। उन्होंने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर अंतिम सलामी दी। सेना के नायब सूबेदार हरनेक सिंह, गार्ड कमांडर गुरमीत सिंह के अलावा सीओ सदर कुलदीप कुकरेती, थानाध्यक्ष दिबियापुर जितेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज एसपी सिंह भी मौजूद रहे। सीओ सदर कुलदीप कुकरेती ने बताया कि हवलदार योगेश कुमार की आकस्मिक मृत्यु हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें