फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज और कल बादल व बारिश के आसार

Sun, 25 Jan 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आसमान में दो दिन छाए रहे बादलों के बाद रविवार सुबह तेज धूप खिली। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। बाजारों में भी रौनक रही। हालांकि शाम होते ही ठंड ने अपना रंग दिखाया। वहीं आज और कल बादल व बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद ठंड ने फिर से करवट ली है। दो दिन आसमान में छाए रहे बादलों के बीच धूप नहीं खिली। वहीं रविवार को धूप खिली। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में पारा 10 डिग्री तक जा पहुंचा। लेकिन शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बाजारों में भी दुकानों पर सन्नाटा देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। तेज हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ हद तक बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें। फसलों में भी सुरक्षात्मक कार्य करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें