दिबियापुर। कस्बे में प्रज्ञा प्रवाह की कानपुर प्रांत की इकाई ब्रह्मावर्त परिषद के तत्वावधान में संचालित शोध व अध्ययन केंद्र ने परिचर्चा का आयोजन किया। रविवार को इसमें डाॅ. ओमेंद्र रतनू की पुस्तक महाराणा सहस्र वर्षों का संघर्ष विषय पर परिचर्चा की गई।
नगर पंचायत सभागार में परिचर्चा की शुरूआत प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत सह संयोजक डाॅ. भूपेंद्र सिंह ने की। प्रस्तावना प्रांत संयोजक और लेखक मुनीश त्रिपाठी ने रखी। इसमें डाॅ. सुबेंद्र सिंह ने कहा कि मेवाड़ कभी पराजित नहीं हुआ। उसने एक सहस्र वर्षों तक युद्ध किया। उसका प्रेरणादायी इतिहास सबको बताना चाहिए।
डाॅ. अतुल मिश्रा, विनीत त्रिपाठी व आचार्य राघवेंद्र शुक्ला ने धार्मिक तकनीकी, आर्थिक सामाजिक आयामों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में विशाल दुबे, रामजी मिश्रा, संदीप शर्मा, कमलेश तिवारी, डॉ. विवेक शर्मा सुशांत त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, रजत दुबे, मनीष यादव, चिंतन दुबे, प्रमोद पाल व कुलदीप पोरवाल समेत कई मनीषियों ने विचार व्यक्त किए। (संवाद)