फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पार्कों में सूख रहे कपड़े, कहीं मवेशियों का डेरा

Mon, 28 Apr 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क में पेड़ के नीचे बंधे मवेशी। - फोटो : शहीद भगत सिंह पार्क में पेड़ के नीचे बंधे मवेशी।
विज्ञापन
औरैया। आवास विकास कॉलोनी के पार्कों की सूरत बदरंग है। यहां पर बनाए गए पार्कों में कहीं कपड़े सूख रहे हैं तो कहीं मवेशियों का डेरा है। पार्क में बाउंड्री व बेंचे टूटी हैं। हरियाली भी गायब है। पार्क में मनोरंजन के एक भी संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के कानपुर रोड किनारे बदनपुर मोहल्ले में आवास विकास परिषद की ओर से सात ब्लॉकों की कॉलोनी विकसित की गई है। इन ब्लॉकों में जगह-जगह पार्क छोड़े गए। शुरुआती दौर में तो इन पार्कों में अच्छी खासी रौनक रही, लेकिन अब रौनक गायब हो गई है।
हालत यह है कि पार्क बदहाल पड़े हैं। पार्क में गंदगी का अंबार है। ऐसे में इनकी सूरत बदरंग है। हालांकि इस बदहाली के पीछे जिम्मेदारों का अपना तर्क है। उनका कहना है कि यह कॉलोनी अभी तक नगर पालिका को हैंडओवर नहीं की गई है। इस वजह से जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में आवास विकास कॉलोनी के शहीद भगत सिंह पार्क में हरियाली के नाम कुछ पेड़ लगे हैं। जहां छांव में मवेशी बांधे जा रहे हैं। पार्क में हरी घास का अभाव है। महज एक बोर्ड लगा हुआ है। परिसर में गंदगी फैली हुई है।
वहीं, कॉलोनी के संत कबीर पार्क की हालत गांव जैसी नजर आ रही हैं। यहां पर आसपास रह रहे लोगों ने पार्क को कपड़े सुखाने का स्थान बना लिया है। यहां की बेंचें भी टूटी पड़ी हैं।
कॉलोनी के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क के किनारे नाला गंदगी से लबालब है। पार्क के अंदर गंदगी पड़ी हुई है। यहां पेड़ की छांव में मवेशी बैठे रहते हैं।
आवास विकास कॉलोनी के पांच ब्लॉकों का नगर पालिका को हैंडओवर किया जाना बाकी है। इसे लेकर प्रयास चल रहे हैं। हैंडओवर प्रकि्रया पूरी होते ही पार्क से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम किए जाएंगे।
विज्ञापन

-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें