बक्से में आग लगने से उसके अंदर रखा जेवर व नगदी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम सहदुल्लापुर में रविवार सुबह विजय बहादुर कोरी के घर में रखे बक्से से धुंआ निकलता देख गृहस्वामी के होश उड़ गए। बक्सा खोला तो बक्से के अंदर रखे आठ हजार रुपये, कपड़े व जेवर जलकर राख हो गए।
अनुमान है कि घर के किसी सदस्य ने बक्से के अंदर मौजूद धन (लक्ष्मी) की पूजा पाठ करने के प्रयास में जलती अगरबत्ती व दीपक से बक्सा खोलकर पूजा की होगी। उसी दौरान कोई चिंगारी बक्से में जा गिरी होगी, जिससे यह हादसा हुआ है।