फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः कोरोना से बचाव के लिए की नहरपुल की सफाई

विज्ञापन
कंचौसी में नहर पुल की सफाई करते लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना वायरस को लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है। गंदगी से कोरोना का प्रसार न हो इस आशंका में कस्बावासियों ने नहर पुल की सफाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नहर पुल की सफाई के लिए संबंधित विभाग से भी कई बार कह चुके हैं।
विज्ञापन

सफाई कर रहे मनीष पोरवाल, अनूप पोरवाल, नीरज सिंह, लाला शर्मा, दीपक शर्मा, लल्लू शर्मा व कल्लू कुशवाहा आदि ने बताया कि कई साल से नहर पुल के नीचे की सफाई नहीं हुई है। पुल के नीचे मृत जानवर बहकर फंस जाते हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बताया कि मौजूदा समय में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है। इससे बचाव के लिए ही नहर पुल के नीचे की सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब नहर में पानी छोड़ा जाए तो नहर के साथ-साथ पुल के नीचे की भी सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

नहर पुल गंदगी से भरा हुआ है, लेकिन सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कस्बावासियों में आक्रोश है। साथ ही जल्द से जल्द नहरपुल के नीचे की सफाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें