फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना तट पर की सफाई

Sun, 09 Apr 2017 11:36 PM IST
औरैया
विज्ञापन
कूड़े को जलाकर नष्ट करते समाजसेवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना को अविरल बनाने के लिए समाजसेवी संस्था विचित्र पहल ने अपना 52 वां चरण शुरू किया। इसके चलते रविवार को जुटे समाजसेवियों ने यमुना तट पर सफाई अभियान चलाया। कूड़े को जलाकर नष्ट किया। साथ ही वहां स्वच्छता से संबंधित बोर्ड भी लगाए।
विज्ञापन


  समाजसेवी संस्था विचित्र पहल ने एक बार फिर यमुना तट की सफाई के लिए अभियान छेड़ दिया है। इसके चलते 52वें चरण से अभियान की शुरुआत हुई। रविवार की सुबह होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में आधा सैकड़ा पुरुष व महिला समाजसेवी एकत्रित हुए।

यहां बैठक के बाद सभी एक साथ यमुना तट पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। दो घंटे तक सफाई अभियान चलाने के बाद एकत्रित किए गए कूड़े को गड्ढों में डाला गया और उसे आग से जलाकर नष्ट किया गया। संस्था के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि हर रविवार सुबह दो घंटे यमुना तट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


  इस मौके पर डा. एसएसएस परिहार, शशि गुप्ता, कपिल गुप्ता, संजीव गुप्ता, प्रकाश वीर पोरवाल, लालू गुप्ता, आनंद डाबर, डा. गुरु प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, जितेंद्र निषाद, अनुराग गुप्ता, कुलदीप सोनी, मोहित पोरवाल, शर्मिष्ठा गुप्ता, अनुपम सेठ, शिव प्रताप सिंह, देवेंद्र पोरवाल, किशन गुप्ता, ब्रजेंद्र पोरवाल, कुमारी लक्ष्मी, सुनीता, रेखा, प्रदीप कुमार, वंदना सागर,  शैलेंद्र सिंह, आयुष कुमार, चंद्रशेखर, मनोज आढ़ती, नरेश गुप्ता, अनूप विश्नोई, अभिषेक पोरवाल, दौलत कुशवाहा, सत्यम सोनी आदि कई समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें