फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: छेड़छाड़ के विरोध में भिड़े, फायरिंग और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध में ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हो गई। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग भाग गए।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव झपनी का पुर्वा में शुक्रवार की रात गांव की पुलिया पर बैठकर युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर नरेंद्र यादव व मुन्नू यादव में बहस हो गई। कुछ देर में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट और पथराव करने लगे। तमंचों से फायरिंग की।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ फफूंद राजेश चौहान पहुंचे। पुलिस देख विवाद करने वाले भागने लगे। पुलिस ने नरेंद्र सिंह व मुन्नू सिंह को पकड़ लिया। अन्य भाग निकले। पुलिस को चार खोखे मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें