फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त पर टमाटर बेचने के विवाद में हुए संघर्ष में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बुधवार की शाम मंडी समिति दिबियापुर में टमाटर बेचने के विवाद में हुए संघर्ष के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में घायल पूर्व प्रधान किशनपुर का उपचार कानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

दिबियापुर पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक मूलेन्द्र सिंह ने पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपी कपिल पुत्र बालिस्टर निवासी सहायल रोड दिबियापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि बुधवार की शाम मंडी समिति दिबियापुर में टमाटर बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।
दो पक्षों में हुए संघर्ष में पूर्व प्रधान किशनपुर अनिल बाबा, उनके भाई सुरेंद्र समेत पूर्व प्रधान संजीव निवासी गेहूचना पुरवा, वीरेंद्र निवासी किशनपुर घायल हो गए थे। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगीं हुई हैं। पूर्व प्रधान अनिल बाबा समेत अन्य का कानपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें