फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, 12 यात्री घायल

Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त शिकोहाबाद डिपो की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही रोडवेज बस भिड़ गई। जिससे बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। वहीं, टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक व क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से उठवाकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


शिकोहाबाद डिपो की बस गुरुवार की गोरखपुर जा रही थी। रात में लगभग 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाबा होटल के सामने अचानक बस के आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे चालक हबड़ा गया। जब तक वह ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित कर पाता तब तक बस ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अचानक टक्कर लगने से बस में हड़कंप मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार होने लगी।

बस में सवार नीरज (25) निवासी जसलपुर राजपुर कानपुर देहात, जितेंद्र (19) निवासी बमुरी थाना रमपुरा जिला जालौन, उमेश (32) निवासी हेमचंद्रपुर थाना पिपराइच जिला गोरखपुर, कैलाश (35) निवासी हुकमरानपुर थाना चांदपुर जिला फतेहपुर, अनिल श्रीवास्तव (50) निवासी तिलक नगर औरैया, प्रमोद (40), सत्य नारायण गुप्ता (37)  निवासी रीवा मध्य प्रदेश, अंकित गुप्ता (17) निवासी रीवा मध्य प्रदेश, ओमवीर (26) निवासी बालीपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़, धर्मवीर (36) निवासी अमान थाना उद्योग नगर जिला भरतपुर राजस्थान, रामगोपाल (28) निवासी रीवा मध्य प्रदेश घायल हो गए।
विज्ञापन


किसी यात्री ने एंबुलेंस सेवा को फोन से घटना की सूचना दी। साथ ही कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। दस मिनट में दो एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गईं। जबकि कोतवाली पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची। इस बीच एंबुलेंस से घायलों को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो घायलों नीरज व जितेंद्र को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें