मौके पर खड़ी जली हुई बाइक। स्रोत:पुलिस मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत:पुलिस
- फोटो : ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गर्म दूध से झुलसी बच्ची। संवाद
औरैया। शहर के मोहल्ला विधि चंद में मंगलवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान दो बाइकों में आग लगा दी गई। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जालौन चौराहा निवासी वीर ठाकुर, आनेपुर निवासी देवेंद्र सिंह, जैतापुर निवासी राम नरेश, फफूँद निवासी समीर मंसूरी को इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं, जिनकी बाइक जलाई गईं है, वे तकिया मोहल्ला के रहने हैं। को मामूली चोटें आने पर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एक पक्ष के घायल गौरव सीधे सदर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।