फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मकान पर कब्जे के लिए रिटायर्ड दरोगा और बहू के मायकेवालों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवियापुर। मोहल्ला दुर्गानगर में मकान के बंटवारे के पुराने विवाद में रिटायर्ड दरोगा और उनकी बड़ी बहू के मायकेवालों के बीच लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
रिटायर्ड दरोगा सत्यदेव सिंह का आरोप है कि उनकी बहू रूबी और उसके मायकेवालों ने देर रात घर का ताला तोड़कर उन पर और उनके बेटे राहुल पर हमला किया। रिटायर्ड दरोगा के अनुसार यह मकान का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। वे मृतक बेटे गजेंद्र के लोन की किस्तें भी भर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ गजेंद्र की पत्नी रूबी का आरोप है कि जब वह सुबह लौटीं तो घर के ताले कटे हुए थे। विरोध करने पर ससुर सत्यदेव, सास राजेश्वरी और देवर ने धारदार हथियारों से उन पर, उनकी मां और बेटियों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, रविवार सुबह दोबारा ताला तोड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया। फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है। मामले में आठ लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें