फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में मवेशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। प्रदेश सरकार के प्रयासों के बाद भी अस्थायी गोशालाओं की दुर्दशा है। मवेशियों की ठीक से देखभाल न हो पाने से बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह फफूंद के कोठीपुर गोशाला में एक गोवंश मृत मिला। जिला पंचायत सदस्य ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी ने गोवंश का पोस्टमार्टम कराया। जिला पंचायत सदस्य ने योजना पर सवाल उठाते लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार सुबह वह टहलने निकले थे। नगर पंचायत फफूंद की कोठीपुर गोशाला के पास पहुंचे तो देखा कि एक गोवंश गोशाला के अंदर मृत पड़ा है। उस पर पक्षी बैठे थे। गोशाला का गेट बंद था, जिस पर वह बाउंड्री से अंदर गए तो गोशाला की स्थिति दयनीय मिली। नादों में सूखा भूसा पड़ा था, कई गोवंश बीमार व घायल अवस्था में पड़े थे। सरकार की ओर से हर सुविधा के बाद भी दुर्दशा देख उन्होंने गोशाला की दुर्दशा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामला संज्ञान में आते ही अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजभूषण मौके पर जा पहुंचे। उक्त दोनों अधिकारियों ने गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि यदि लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई न की गई तो आंदोलन होगा। बुधवार को वह जिले की गोशालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। अभी इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
गोशाला में एक गोवंश की मौत हुई है। जानकारी पर सेवादारों ने बताया कि गोवंश कुछ दिन से बीमार थे। वहीं कई ने जहरीले कीड़े के काटने की बात कही है। जिससे उसकी मौत हुई है। गोशाला में चारा, दाना और पानी की समुचित व्यवस्था है। इस समय गोशाला में 95 गोवंश है, जिनकी बेहतर से देखभाल की जा रही है।- बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें